• Home
  • News
  • Uttarakhand: Political uproar in the 'city of religion' over a chat-related dispute! Women's Congress members, who arrived to lay siege to Vinod Arya's residence, engage in a heated confrontation with the police.

उत्तराखण्डः धर्मनगरी में चैट विवाद पर सियासी संग्राम! विनोद आर्या के आवास का घेराव करने पहुंची महिला कांग्रेस की पुलिस से तीखी झड़प

editor
  • Awaaz Desk
  • November 17, 2026 11:11 AM
Uttarakhand: Political uproar in the 'city of religion' over a chat-related dispute! Women's Congress members, who arrived to lay siege to Vinod Arya's residence, engage in a heated confrontation with the police.

हरिद्वार। बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ी चैट सार्वजनिक किए जाने के बाद धर्मनगरी में राजनीतिक और सामाजिक पारा एक बार फिर चढ़ गया है। मामले के मुख्य दोषी पुलकित आर्या के पिता और पूर्व दर्जाधारी मंत्री विनोद आर्या द्वारा चैट सामने लाए जाने के विरोध में मंगलवार को महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने उनके आवास की ओर कूच किया। प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पहले ही विनोद आर्या के घर के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया था। मंगलवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए विनोद आर्या के घर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचीं। जैसे ही प्रदर्शनकारियों ने आवास की ओर आगे बढ़ने का प्रयास किया, वहां मुस्तैद पुलिस बल ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। आगे बढ़ने की जिद पर अड़ी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच सड़क पर धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। इस अफरा-तफरी और धक्का मुक्की के बीच प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला समेत कुछ अन्य महिला कार्यकर्ता संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर गईं, जिससे मौके पर काफी देर तक हंगामे का माहौल बना रहा। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए प्रदर्शन कारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया और नारेबाजी कर रहे कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। गौरतलब है कि बीते रविवार को विनोद आर्या ने मीडिया के समक्ष आकर अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ी कुछ चौट सार्वजनिक की थीं। इस कदम के बाद से ही विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने उन पर गंभीर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। बता दें कि इस प्रकरण को लेकर एक दिन पूर्व ही पहाड़ी महासभा की ओर से भी नगर कोतवाली पुलिस को विनोद आर्या के खिलाफ लिखित शिकायत सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की गई थी। 


संबंधित आलेख: