• Home
  • News
  • Uttarakhand: Political uproar over Ankita Bhandari's murder! Congress strongly protests against BJP state president Mahendra Bhatt in Kotdwar, shows black flags.

उत्तराखण्डः अंकिता भंडारी हत्याकाण्ड पर सियासी भूचाल! कोटद्वार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का कांग्रेस ने किया जोरदार विरोध, काले झंडे दिखाए

editor
  • Awaaz Desk
  • January 04, 2026 06:01 AM
Uttarakhand: Political uproar over Ankita Bhandari's murder! Congress strongly protests against BJP state president Mahendra Bhatt in Kotdwar, shows black flags.

पौड़ी। उत्तराखण्ड में अंकिता भंडारी हत्याकाण्ड का मामला गरमाया हुआ है। इस दौरान जहां लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है, वहीं प्रदेश की सियासत भी गरमाई हुई है। मामले को लेकर कांग्रेस आक्रामक मूड में नजर आ रही है और जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी क्रम में कोटद्वार पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेराव किया और काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज कराया। दरअसल, शनिवार को जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कोटद्वार पहुंचे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर उनका जोरदार विरोध किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महेंद्र भट्ट की गाड़ियों को रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को संभालते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भीड़ के बीच से सुरक्षित निकालकर उनके गंतव्य की ओर रवाना किया। बता दें कि भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी उर्मिला सनावर के ऑडियो के बाद यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है। इस रिकॉर्डिंग में अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े एक वीआईपी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम सामने आने का दावा किया गया है। जिसके बाद प्रदेशभर में लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। जगह-जगह आम जनता और राजनीतिक संगठनों द्वारा अंकिता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए सीबीआई जांच की मांग की जा रही है।
 


संबंधित आलेख: