उत्तराखण्डः मतगणना की तैयारी! रुद्रपुर में डीएम और एसएसपी ने अधिकारियों संग की बैठक, स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
रुद्रपुर। लोकसभा चुनाव की 4 जून को होने वाली मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी और एसएसपी ने बगवाड़ा मंडी में बने स्ट्रांग रूम के बाहर अधिकारियों संग बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने अधिकारियों संग स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 4 जून को होने वाली मतगणना को लेकर अधिनस्थों को निर्देश देते हुए कहा की कोई भी कर्मचारी, एजेंट मतगणना स्थल पर मोबाइल नही ले जायेगा। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा में तैनात कर्मचारियों को कलर कोडिंग में रखा गया है, ताकि किसी भी तरह का कन्फ्यूज न हो। मीडिया के लिए अलग से रूम बनाया गया है जहां पर प्रत्येक राउंड की जानकारी दी जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह ने बताया की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। गर्मी को देखते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। 4 जून को ठीक सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी।