• Home
  • News
  • Uttarakhand: Preparations for voting! District Election Officer arrived in strong form, took stock of the arrangements

उत्तराखण्डः मतदान की तैयारियां! स्ट्रांग रूप पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

editor
  • Awaaz Desk
  • April 16, 2024 09:04 AM
 Uttarakhand: Preparations for voting! District Election Officer arrived in strong form, took stock of the arrangements

रुद्रपुर। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट पर प्रथम चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। ऐसे में मतदान के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही हैं। उधम सिंह नगर जिले के जिला निर्वाचन अधिकारी उदय राज सिंह ने किच्छा रोड स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान जिले के जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह और एसएसपी मंजूनाथ टीसी के द्वारा संयुक्त रूप से बगवाड़ा मंडी में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एसएसपी के द्वारा तैनात फोर्स को दिशा निर्देश दिए और निर्वाचन ड्यूटी में मेहनत और लगन से जुटने के लिए कहा गया। जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को पूरा करने के लिए नोडल अधिकारी मनीष कुमार को निर्देशित किया। वहीं उन्होंने बताया 18 अप्रैल को रुद्रपुर बगवाड़ा मंडी से पोलिंग पार्टियों सुरक्षा के बीच रवाना हो जाएगी और 19 अप्रैल सुबह से मतदान शुरू हो जाएगा। ऐसे में सभी तैयारियां जिला प्रशासन के द्वारा चुनाव संबंधित पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने आज निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए हैं।


संबंधित आलेख: