• Home
  • News
  • Uttarakhand: President Draupadi Murmu's much-anticipated arrival in Nainital! From the roads to the Raj Bhavan, preparations are underway, with administrative staff on alert.

उत्तराखण्डः नैनीताल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बहुप्रतीक्षित आगमन! सड़कों से लेकर राजभवन तक चल रही जबरदस्त तैयारियां, प्रशासनिक अमला अलर्ट

  • Awaaz Desk
  • November 01, 2025 12:11 PM
Uttarakhand: President Draupadi Murmu's much-anticipated arrival in Nainital! From the roads to the Raj Bhavan, preparations are underway, with administrative staff on alert.

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा सड़कों में डामरीकरण, रेलिंग और पैराफिट में पेंट समेत सौंदर्यीकरण के कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 नवंबर को नैनीताल के राजभवन पहुंचेंगी। जिसके बाद 4 नवंबर को वे नैनीताल के डीएसबी कॉलेज के एएन सिंह हाल में कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में शिरकत करेंगी और छात्रों को मैडल प्रदान करेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति कैंची धाम नीब करोरी महाराज के दर्शन करने भी जाएंगी। कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय प्रबंधन और जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। कार्यक्रम के बाद वह हल्द्वानी स्थित आर्मी हेलीपैड से दिल्ली को रवाना होंगी। इधर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर सभी एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं। हालांकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम से मीडिया को दूर रखा गया है। 
 


संबंधित आलेख: