• Home
  • News
  • Uttarakhand: Presidential candidate Draupadi Murmu reached Dehradun! All the office bearers including CM Dhami gave a grand welcome, will hold a meeting with MLAs and MPs

उत्तराखण्डः देहरादून पहुंची राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू! सीएम धामी समेत तमाम पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत, विधायकों और सांसदों के साथ करेंगी बैठक

editor
  • Awaaz Desk
  • July 11, 2022 06:07 AM
 Uttarakhand: Presidential candidate Draupadi Murmu reached Dehradun! All the office bearers including CM Dhami gave a grand welcome, will hold a meeting with MLAs and MPs

देहरादून। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज उत्तराखण्ड दौरे पर हैं। वह सुबह दस बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित पार्टी सांसद और संगठन के पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

उधर मुर्मू के दौरे को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मुर्मू इन दिनों समर्थन जुटाने के उद्देश्य से राज्यों का दौरा कर रही हैं। स्वागत के बाद मुर्मू ने कचहरी स्थित शहीद स्थल पर पहुंचकर बलिदानी आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बताया जा रहा है कि वह राजधानी दून में विधायकों और सांसदों के साथ बैठक करेंगी। दोपहर बाद वह बंगाल के लिए रवाना हो जायेंगी। 


संबंधित आलेख: