• Home
  • News
  • Uttarakhand: Prisoner's health suddenly deteriorated in Haridwar jail! Died before reaching hospital, was closed in fraud case

उत्तराखण्डः हरिद्वार जेल में अचानक बिगड़ी कैदी की तबीयत! अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत, धोखाधड़ी के मामले में था बंद

editor
  • Awaaz Desk
  • October 24, 2023 06:10 AM
Uttarakhand: Prisoner's health suddenly deteriorated in Haridwar jail! Died before reaching hospital, was closed in fraud case

हरिद्वार। हरिद्वार जिला कारागार रोशनाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां धोखाधड़ी के मामले में बंद एक विचाराधीन कैदी की अचानक तबीयत बिगड़ गयी। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में ले लिया साथ ही मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार, बृजपाल चौहान निवासी रुड़की रोड कृष्ण नगर पल्लवपुर जिला मेरठ को एक धोखाधड़ी के मामले में रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसे कोर्ट में पेश कर पांच सितंबर को जिला कारागार में भेज दिया गया था। बताया गया कि सोमवार की शाम अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में लाया गया। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिडकुल थाना प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।


संबंधित आलेख: