• Home
  • News
  • Uttarakhand: Procession of Jalsa-e-Mohammadi was taken out with great enthusiasm on the occasion of Jashne Eid Miladunnabi

उत्तराखण्डः हर्षोल्लास के साथ निकाला गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस-ए-मोहम्मदी का जुलूस

editor
  • Awaaz Desk
  • September 05, 2025 10:09 AM
Uttarakhand: Procession of Jalsa-e-Mohammadi was taken out with great enthusiasm on the occasion of Jashne Eid Miladunnabi

हल्द्वानी/रुद्रपुर। पैगम्बर हज़रत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के मौके पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर आज प्रदेशभर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी का जुलूस निकाला गया। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगो ने घरों, गलियों, मोहल्लों और इबादतगाहों को रोशनी से सजाया था। इस दौरान इंसानियत और सौहार्द का पैग़ाम दिया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत की और देश में अमन चैन, शांति, आपसी भाईचारे और सलामती की दुआएं मांगी गई। इस दौरान रुद्रपुर में भी पर्व को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। लालकुआं में सुन्नी रोशन मस्जिद और जामा मस्जिद से नगर के मुख्य मार्गो पर होते हुए नारों की बुलंद आवाज से शहर में अमन और शांति के साथ जुलूस ए मोहम्मदी का जुलूस निकाला गया। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी जगह-जगह तैनात रहा। वहीं जुलूस ए मोहम्मदी में बच्चे युवा और बुजुर्गों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जुलूस में चल रहे युवाओं के हाथ में इस्लामी झंडे और देश की शान तिरंगा भी लहरा रहा था।


संबंधित आलेख: