• Home
  • News
  • Uttarakhand: Program held at Police Headquarters on implementation of new laws! CM Dhami participated, discussed with officers

उत्तराखण्डः नए कानून लागू होने पर पुलिस मुख्यालय में हुआ कार्यक्रम! सीएम धामी ने की शिरकत, अफसरों के साथ की चर्चा

editor
  • Awaaz Desk
  • July 01, 2024 06:07 AM
Uttarakhand: Program held at Police Headquarters on implementation of new laws! CM Dhami participated, discussed with officers

देहरादून। आज 1 जुलाई से देश में नए कानून लागू हो गए हैं। इसको लेकर आज पुलिस मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। बता दें कि देश में आज से तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू हो गया है। इसको लेकर उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री धामी में शामिल हुए। कार्यक्रम में उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, सचिव गृह दिलीप जावलकर सहित पुलिस के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अफसरों के साथ विस्तार से चर्चा करते हुए उत्तराखंड में तैयारी की जानकारी ली। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार इन तीन नए कानून को लागू करने की पहले से ही तैयारी कर चुकी थी। इस संबंध में 20 करोड़ रुपए के बजट का पूर्व में ही प्रावधान किया जा चुका है। अब लोगों को सरल और आसान तरीके से न्याय मिल सकेगा। अंग्रेजों के काले कानून से देश को निजात मिल गई है। केंद्र सरकार और गृहमंत्री को मुख्यमंत्री धामी ने इसके लिए बधाई भी दी। सीएम धामी ने कहा है कि नए कानून से व्यवस्था और दुरुस्त होगी। आम जन को सुलभ तरीके से न्याय मिल सकेगा। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने कहा कि असल में नए कानून लागू होना एक आजादी जैसा है। डीजीपी ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया है कि यह तीन नए कानून लागू होने से आखिर कितना सुधार कानून व्यवस्था से लेकर चार्जशीट और ट्रायल पर आएगा।


संबंधित आलेख: