• Home
  • News
  • Uttarakhand: Protests against BJP state president Mahendra Bhatt in Chamoli! UKD and Congress workers wave black flags and raise slogans.

उत्तराखण्डः चमोली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का विरोध! यूकेडी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झण्डे, जोरदार नारेबाजी

editor
  • Awaaz Desk
  • January 18, 2026 09:01 AM
Uttarakhand: Protests against BJP state president Mahendra Bhatt in Chamoli! UKD and Congress workers wave black flags and raise slogans.

चमोली। उत्तराखण्ड में इन दिनों सियासी घमासान चरम पर दिख रहा है। शनिवार को जहां उत्तरकाशी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कृषि मंत्री गणेश जोशी को काले झंडे दिखाकर उनका जोरदार विरोध किया। वहीं आज रविवार को चमोली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को कांग्रेसिय और यूकेडी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखा कर उनका जमकर विरोध किया। दरअसल, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट जिला मुख्यालय गोपेश्वर में सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025-26 का शुभारम्भ करने पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया और कांग्रेसियों को रोकने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और जोर-आजमाइश देखने को मिली। विरोध कर रहे लोगों का आरोप था कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल है और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। कहा कि भाजपा नेता जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के नाम का खुलासा न होने को लेकर भी नाराजगी जताई और कहा कि पूरे प्रदेश में इसको लेकर विरोध जारी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए प्रदर्शनकारियों को मौके से डिटेन कर स्थिति को नियंत्रित किया और कानून-व्यवस्था बनाए रखी।
 


संबंधित आलेख: