• Home
  • News
  • Uttarakhand: Public outrage erupts over a shameful incident in the capital! A six-year-old innocent girl is violated after being shown obscene videos on a mobile phone.

उत्तराखण्डः राजधानी में शर्मनाक घटना से फूटा लोगों का आक्रोश! मोबाइल पर गंदी वीडियो दिखाकर छह साल की मासूम की अस्मत से खिलवाड़

editor
  • Awaaz Desk
  • November 04, 2026 06:11 AM
 Uttarakhand: Public outrage erupts over a shameful incident in the capital! A six-year-old innocent girl is violated after being shown obscene videos on a mobile phone.

देहरादून। राजधानी के कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक कॉलोनी में छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात को पड़ोस में ही रहने वाले एक 15 वर्षीय किशोर ने अंजाम दिया। आरोप है कि किशोर ने पहले बच्ची को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाया और फिर उसके साथ दरिंदगी की। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है और उसे बाल सुधार गृह (संरक्षण) भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार देर शाम की है। मूल रूप से बिहार निवासी दोनों परिवारों के लोग देहरादून में मजदूरी करते हैं और उनके आवास भी पास-पास ही हैं। सोमवार शाम करीब 15 वर्षीय किशोर खेल-खेल के बहाने छह वर्षीय मासूम को अपने साथ ले गया। आरोप है कि उसने बच्ची को मोबाइल फोन में आपत्तिजनक व अश्लील सामग्री दिखाई और फिर उसके साथ घिनौनी हरकत की। अचानक बच्ची के चीखने-चिल्लाने और रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। स्थिति भांपते ही स्थानीय लोगों ने फौरन आरोपी किशोर को मौके पर ही दबोच लिया और मामले की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही पटेलनगर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में बच्ची को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की निगरानी में बच्ची का उपचार और आवश्यक चिकित्सकीय जांच की जा रही है। पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर ने बताया कि पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 


संबंधित आलेख: