• Home
  • News
  • Uttarakhand: Rahul Darmwal becomes State Secretary of State Press Club! There was a flood of congratulations, a big thing was said in the interest of the journalist.

उत्तराखण्डः राहुल दरम्वाल बने स्टेट प्रेस क्लब के प्रदेश सचिव! बधाईयों का लगा तांता, पत्रकार हित में कही बड़ी बात

editor
  • Awaaz Desk
  • January 09, 2024 10:01 AM
Uttarakhand: Rahul Darmwal becomes State Secretary of State Press Club! There was a flood of congratulations, a big thing was said in the interest of the journalist.

नैनीताल। राहुल सिंह दरम्वाल को उत्तराखंड स्टेट प्रेस क्लब का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। इससे पहले राहुल सिंह दरम्वाल श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखंड के बैनर तले कई जिम्मेदारियां को बखूबी निभा चुके हैं। राहुल सिंह को यह  जिम्मेदारी के बाद उनका प्रदेश के कई वरिष्ठ साथियों के साथ ही उनके युवा साथियों ने उन्हें बधाई दी है। इस मौके पर राहुल सिंह दरम्वाल ने स्टेट प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियों का आभार जताया। बता दें कि राहुल सिंह इससे पहले वर्किंग जर्नलिस्ट आफ इंडिया के नैनीताल जिला संयोजक और नैनीताल जिला अध्यक्ष के पद पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
साथ ही उन्होंने काफी लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में कड़ी मेहनत लगन और ईमानदारी के चलते कई मुकाम हासिल किए हैं और वह लगातार क्षेत्र और जनता के हितों के लिए अपनी पत्रकारिता की वजह से जाने जाते हैं। हाल ही में डिजिटल मीडिया संगठन के प्रदेश महामंत्री के पद पर भी राहुल सिंह दरम्वाल जिम्मेदारी निभा रहे हैं। प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी के बाद उन्होंने कहा था की डिजिटल दौर में हमारे डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए पत्रकार साथियों की आवाज उठाना और उनके लिए कार्य करना भी प्राथमिकता रहेगी। राहुल सिंह दरम्वाल को देहरादून में संपन्न हुए चुनाव में स्टेट क्लब के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने कहा कि वह लगातार पत्रकार हितों और पत्रकारों के विषय में लगातार सरकार और प्रशासन के सामने आवाज उठायेंगे।


संबंधित आलेख: