• Home
  • News
  • Uttarakhand: Rain increased difficulties! Kedarnath Yatra stopped in view of security, police administration appealed to the people

उत्तराखण्डः बारिश ने बढ़ाई दुश्वारियां! सुरक्षा के मद्देनजर रोकी गई केदारनाथ यात्रा, पुलिस प्रशासन ने लोगों से की अपील

editor
  • Awaaz Desk
  • September 01, 2025 06:09 AM
 Uttarakhand: Rain increased difficulties! Kedarnath Yatra stopped in view of security, police administration appealed to the people

रुद्रप्रयाग। उत्तराखण्ड में लगातार हो रही बारिश से परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। आज मुनकटिया में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी। वहीं बारिश के चलते केदारनाथ हाईवे कई स्थानों पर बाधित हो रहा है। विशेषकर बांसवाड़ा के पास स्थित स्लाइडिंग जोन क्षेत्र में मार्ग के खुलने व बन्द होने का सिलसिला जारी है। इस क्षेत्र में वाहन फंस जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त काकड़गाड़, डोलिया देवी सहित अन्य भूस्खलन क्षेत्र भी काफी खतरनाक बने हुए हैं। मौसम को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी के नेतृत्व में जनपद मुख्यालय स्थित चौकी जवाड़ी बाईपास पर पहुंच रहे यात्री वाहनों को केदारनाथ की ओर नहीं जाने दिया जा रहा है। यात्रियों को जनपद मुख्यालय में ही रुकने या बद्रीनाथ की ओर भेजा जा रहा है। हालांकि सम्पूर्ण उत्तराखण्ड सहित जनपद क्षेत्रान्तर्गत निरन्तर बारिश हो रही है तथा कहीं पर भी पहाड़ी दरकने, भूस्खलन होने की घटना घटित हो सकती है, ऐसे में सभी से आग्रह किया जा रहा है कि गैर जरूरी यात्रा करने से बचें तथा मौसम साफ होने तक सुरक्षित स्थानों पर ही रुके रहें।


संबंधित आलेख: