• Home
  • News
  • Uttarakhand: Rampage by brazen criminals in Rudrapur! Security guard stabbed to death for intervening when the men—who were intoxicated—began causing a ruckus; three others injured.

उत्तराखण्डः रुद्रपुर में बेखौफ बदमाशों का कहर! शराब के नशे में हंगामा करने से रोका तो सिक्योरिटी गार्ड की चाकू गोदकर हत्या, तीन घायल

editor
  • Awaaz Desk
  • November 27, 2026 06:11 AM
Uttarakhand: Rampage by brazen criminals in Rudrapur! Security guard stabbed to death for intervening when the men—who were intoxicated—began causing a ruckus; three others injured.

रुद्रपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर खूनी वारदात को अंजाम दिया है। कोतवाली क्षेत्र के रेशमबाड़ी इलाके में शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवकों को टोकना एक परिवार को भारी पड़ गया। नाराज युवकों ने ड्यूटी से घर लौट रहे 50 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने आए मृतक के भांजे समेत तीन अन्य लोगों पर भी चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, रेशमबाड़ी निवासी 50 वर्षीय लीलाधर पुत्र बिहारी लाल एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत थे। बीती शाम वे अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनके घर के पास ही कुछ युवक शराब के नशे में धुत होकर गाली-गलौज और हंगामा कर रहे थे। युवकों की अभद्रता देख लीलाधर के भांजे राहुल पुत्र विजेंद्र पाल ने उन्हें शांत रहने और वहां से जाने को कहा। यह बात नशे में चूर युवकों को नागवार गुजरी और वे भड़क उठे। देखते ही देखते आरोपियों ने राहुल के साथ मारपीट शुरू कर दी। अपने भांजे को पिटता देख लीलाधर तुरंत मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करते हुए युवकों के हंगामे पर कड़ा ऐतराज जताया।

इससे बौखलाए हमलावरों ने अचानक चाकू निकालकर लीलाधर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। जब राहुल के साथ-साथ मौके पर मौजूद रामअवतार पुत्र जौहरी लाल और अनुज पुत्र सुखदेव ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, तो बेरहम हमलावरों ने उन तीनों को भी चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। अचानक हुए इस खूनी हमले से मौके पर चीख-पुकार मच गई और आरोपी फरार हो गए। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में चारों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद लीलाधर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल राहुल, रामअवतार और अनुज का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही सभी हमलावरों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।


संबंधित आलेख: