न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर उत्तराखण्ड में पर्यटकों की जबरदस्त आमद! नैनीताल से लेकर टिहरी झील तक बढ़ी रौनक
टिहरी। देशभर में थर्टी फर्स्ट और न्यू ईयर के सेलिब्रेशन को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। भारी संख्या में पर्यटक उत्तराखण्ड की तरफ रूख कर रहे हैं। यहां पर्यटन स्थलों पर सैलानियों का उमड़ना शुरू हो गया है। पर्यटक होटल, गेस्ट हाउस और होमस्टे में एडवांस बुकिंग करा रहे हैं। नैनीताल समेत तमाम जगह पर्यटकों से गुलजार नजर आ रहे हैं। टिहरी झील में भी रोमांच का लुत्फ उठाने के लिए भी पर्यटकों की भीड़ उमड़ने लगी है। झील की स्वच्छ लहरों के साथ रोमांच वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटी के शौकीन इन दिनों टिहरी झील का रूख कर रहे हैं। झील में लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक दिल्ली, मुंबई, यूपी से टिहरी पहुंच रहे है। पर्यटक, पहाड़ों में इतनी बड़ी झील की खूबसूरती का दीदार करने के साथ ही रोमांचित भी नजर आ रहे हैं। पर्यटकों का कहना है कि दिल्ली समेत बड़े शहरों में अब प्रदूषण इतना बढ़ गया है कि सांस लेना मुश्किल हो रहा है।