उत्तराखण्डः राष्ट्रीय खेलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा! खेल मंत्री रेखा आर्या बोलीं- टॉप फाइव में नजर आयेगा प्रदेश
देहरादून। उत्तराखंड में राष्टीय खेल चल रहे हैं और लगातार खेल मंत्री द्वारा विभागीय अधिकारियों संग बैठक कर खेलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है। आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में राष्ट्रीय खेल सचिवालय में खेल मंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि खेलों की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई है जिस तरह भव्य ओपनिंग खेलों की हुई थी वैसे ही अब हल्द्वानी में 14 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय खेलों के समापन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आ रहे हैं और वो आयोजन भी भव्य तरीके से होगा। इसको लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड के खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन को लेकर कहा कि उत्तराखंड के खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और हम पदक तालिका में सातवें नंबर पर आ गए है और समापन होने तक उत्तराखंड टॉप फाइव में नज़र आयेगा।