• Home
  • News
  • Uttarakhand: Road Safety Month! In the capital Doon, school children took to the streets wearing police uniform, took command

Uttarakhand: सड़क सुरक्षा माह! राजधानी दून में पुलिस की वर्दी पहन सड़कों पर उतरे स्कूली बच्चे, संभाली कमान

editor
  • Awaaz Desk
  • January 29, 2024 10:01 AM
Uttarakhand: Road Safety Month! In the capital Doon, school children took to the streets wearing police uniform, took command

देहरादून। उत्तराखण्ड में इन दिनों सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इस दौरान लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चे पुलिस की वर्दी पहनकर सड़कों पर उतरे। इस दौरान इंस्पेक्टर की भूमिका में नजर आए बच्चों ने हर किसी का ध्यान खींचा। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरूकता के लिए छोटे बच्चों को इंस्पेक्टर बनाया गया। आठवीं कक्षा के अभिनव थपलियाल ट्रैफिक इंस्पेक्टर बने तो वहीं 11वीं के प्रांजल को सीपीयू इंस्पेक्टर बनाया गया। दोनों छात्र पुलिस मॉडर्न स्कूल के हैं। वहीं सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत घंटाघर में पुलिस मॉडर्न स्कूल के  8वीं क्लास के  छात्र अभय ने एक दिन का ट्रेफिक इंस्पेक्टर बनकर लोगों को जागरूक किया।


संबंधित आलेख: