• Home
  • News
  • Uttarakhand: Robbery case at Jan Seva Kendra! Two miscreants arrested after encounter, one injured in hand and leg

उत्तराखण्डः जनसेवा केन्द्र में लूट का मामला! मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, एक के हाथ-पैर में लगी गोली

editor
  • Awaaz Desk
  • March 17, 2025 05:03 AM
Uttarakhand: Robbery case at Jan Seva Kendra! Two miscreants arrested after encounter, one injured in hand and leg

देहरादून। उत्तराखण्ड में एक बार फिर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। ताजा मामला देहरादून से सामने आया है, यहां रायपुर सर्विस सेंटर में लूट करने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। इस दौरान पैर और हाथ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरे बदमाश को पुलिस ने मौके से अरेस्ट कर लिया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीसरे बदमाश की तलाश जारी है। बता दें कि 11 मार्च को रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत जैन प्लाट के पास तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े जन सेवा केंद्र में तमंचे के बल पर दो लाख रुपए की लूट करके स्कूटी से फरार हो गए थे। बदमाशों ने जन सेवा केंद्र के काउंटर में रखे दो लाख रुपए उठा लिए थे, जिसके बाद से पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। रविवार देर रात को दून पुलिस रानीपोखरी थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी तो उसी दौरान स्कूटी पर सवार बदमाश चेकिंग बैरियर पर ना रुक कर जंगल की तरफ भाग गए। पुलिस ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के हाथ और पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। साथ ही दूसरे बदमाश को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा घायल बदमाश को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


संबंधित आलेख: