• Home
  • News
  • Uttarakhand: RSS chief Dr. Bhagwat arrives in Dehradun for a two-day visit! He will hold special discussions with prominent figures and veterans as part of the centenary year program.

उत्तराखण्डः संघ प्रमुख डॉ. भागवत दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंचे! शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के तहत प्रमुख जनों और पूर्व सैनिकों से करेंगे विशेष संवाद

  • Awaaz Desk
  • February 22, 2026 06:02 AM
Uttarakhand: RSS chief Dr. Bhagwat arrives in Dehradun for a two-day visit! He will hold special discussions with prominent figures and veterans as part of the centenary year program.

देहरादून। संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार देर शाम राजधानी देहरादून पहुंचे। वह आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत दो दिन तक संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। डॉ. भागवत पहले प्रमुख जनों के संवाद में शामिल होंगे, जो रविवार को दोपहर दो बजे से नींबूवाला स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में होगा। इसमें गढ़वाल मंडल के विभिन्न जिलों से विभिन्न संगठनों के प्रमुख लोगों को बुलाया गया है। कार्यक्रम से मंत्री, विधायकों के साथ ही आरएसएस के कार्यकर्ताओं को भी अलग रखा गया है। दूसरे दिन होने वाले संवाद में पूर्व सैनिकों को आमंत्रित किया गया है। दोनों ही दिन करीब एक-एक हजार लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। शनिवार देर शाम तिलक रोड स्थित जन कल्याण व्यास में डॉ. भागवत पहुंचे।


संबंधित आलेख: