• Home
  • News
  • Uttarakhand: Sachin Tendulkar will spend his holidays in the valleys of Devbhoomi! Reached Mussoorie with family, welcomed at airport

Uttarakhand: देवभूमि की वादियों में छुट्टियां बितायेंगे सचिन तेंदुलकर! परिवार संग पहुंचे मसूरी, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

editor
  • Awaaz Desk
  • January 24, 2024 06:01 AM
Uttarakhand: Sachin Tendulkar will spend his holidays in the valleys of Devbhoomi! Reached Mussoorie with family, welcomed at airport

देहरादून। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर इन दिनों मसूरी के दौरे पर हैं। खबरों की मानें तो वह अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने यहां पहुंचे हैं। सचिन तेंदुलकर विस्तारा मुंबई की फ्लाइट से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वह मसूरी के लिए रवाना हुए। उनकी पत्नी और बच्चे सोमवार को ही मसूरी पहुंच चुके थे। बता दें कि सोमवार को सचिन तेंदुलकर अयोध्या पहुंचे थे, जहां उन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रतिभाग किया। जिसके बाद मंगलवार को वह विस्तारा की फ्लाइट से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे।


संबंधित आलेख: