• Home
  • News
  • Uttarakhand: Search operation continues for the third day after 17-year-old Kunal Pandey was swept away in Rudraprayag; SDRF and DDRF teams have found no clues so far.

उत्तराखण्डः रुद्रप्रयाग में 17 वर्षीय कुनाल पाण्डेय के बहने के बाद तीसरे दिन भी जारी सर्च ऑपरेशन! SDRF, DDRF की टीमों को अब तक नहीं मिला कोई सुराग

editor
  • Awaaz Desk
  • July 15, 2026 11:07 AM
Uttarakhand: Search operation continues for the third day after 17-year-old Kunal Pandey was swept away in Rudraprayag; SDRF and DDRF teams have found no clues so far.

रुद्रप्रयाग। जनपद के बन्दतोली संगम के समीप नदी में बहे 17 वर्षीय कुनाल पाण्डेय की तलाश लगातार जारी है। 13 जुलाई की शाम नदी में बहने की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल SDRF, DDRF, जल पुलिस, स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग की टीमों को मौके पर भेजा। हालांकि खराब मौसम और अंधेरे के कारण पहले दिन युवक का पता नहीं चल सका। अगले दिन भी पूरे क्षेत्र में सघन सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। 13 जुलाई की शाम 7 बजकर 52 मिनट पर गौण्डार के ग्राम प्रधान ने जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र को बन्दतोली संगम के समीप एक व्यक्ति के नदी में बहने की सूचना दी। सूचना मिलते ही SDRF, DDRF, जल पुलिस, स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग की टीमों को मौके पर रवाना किया गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से भी खोजबीन की गई, लेकिन अंधेरा और प्रतिकूल मौसम के कारण युवक का कोई पता नहीं चल सका। 14 जुलाई को मौसम अनुकूल होने पर राहत एवं बचाव दलों ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में पूरे दिन सघन सर्च अभियान चलाया। इसके बावजूद लापता युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। प्रशासन के अनुसार लापता युवक की पहचान 17 वर्षीय कुनाल पाण्डेय, निवासी दरभंगा (बिहार) के रूप में हुई है। सभी संबंधित एजेंसियां समन्वय के साथ लगातार राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं और युवक की तलाश जारी है।
 


संबंधित आलेख: