• Home
  • News
  • Uttarakhand: Sensational incident in Dehradun! Man murdered by slitting his throat near under-construction flyover, sensation spread in the area

उत्तराखण्डः देहरादून में सनसनीखेज वारदात! निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास व्यक्ति की गला रेतकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

editor
  • Awaaz Desk
  • November 27, 2023 12:11 PM
Uttarakhand: Sensational incident in Dehradun! Man murdered by slitting his throat near under-construction flyover, sensation spread in the area

देहरादून। राजधानी देहरादून से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, यहां निर्माणाधीन भंडारी बाग फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात से जहां इलाके में सनसनी फैली है, वहीं पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है। एसएचओ राजेश साह ने बताया कि व्यक्ति की पहचान 39 वर्षीय शंभू के रूप में हुई है। किसी धारदार हथियार से गला रेता गया है पुलिस जांच में जुटी है। शंभू रंगाई पुताई का काम करता था। रविवार शाम पांच बजे वह घर आ गया था। इसके बाद छह बजे फोन आया तो वह बाहर चला गया। 15 मिनट बाद पत्नी ने फोन किया तो एक घंटी गई और फिर फोन बंद हो गया। रात भर शंभू घर नहीं लौटा। सोमवार सुबह कुछ लोगों ने एक शव के रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना दी तो शंभू की पत्नी निर्मला भी वहीं चली गई। उसने देखा कि शव उसके पति का है। उसका गला काटा हुआ था। पास में ही चाकू पड़ा था। गला इतना गहरा कटा था कि आहार नली में रात में खाए चिकन चावल भी दिख रहे थे।


संबंधित आलेख: