उत्तराखण्डः खटीमा में सनसनीखेज वारदात! गोली मारकर युवक की हत्या, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे
खटीमा। खटीमा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां सीमांत गांव बिरिया मझोला में बीती रात युवक दिनेश चंद्र की कुछ अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह तड़के इस बात की सूचना मिली कि दूरस्थ ग्राम बिरिया मझोला में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने पर खटीमा कोतवाली पुलिस टीम में मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। स्थानीय लोगों से पूछताछ एवं सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।