• Home
  • News
  • Uttarakhand: Sensational incident in Rishikesh! Cafe owner shot dead, two attackers caught on CCTV camera

उत्तराखण्डः ऋषिकेश में सनसनीखेज वारदात! गोली मारकर कैफे संचालक का मर्डर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दो हमलावर

editor
  • Awaaz Desk
  • May 08, 2025 10:05 AM
Uttarakhand: Sensational incident in Rishikesh! Cafe owner shot dead, two attackers caught on CCTV camera

ऋषिकेश। उत्तराखण्ड के ऋषिकेश से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत तपोवन में एक रेस्टोरेंट कैफे संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्याकाण्ड की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रथम दृष्टया प्रॉपर्टी के विवाद में हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं स्कूटी सवार दो हमलावर भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक नोएडा निवासी नितिन देव का तपोवन स्थित डेक्कन वैली में फ्लैट है। देर रात नितिन अपने कैफे से फ्लैट पर वापस आ रहे थे। फ्लैट के नीचे ही दो बदमाशों ने नितिन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। चार गोली लगने से नितिन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद नितिन के शव को अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया और लोगों से पूछताछ की। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में स्कूटी सवार दो हमलावर दिखाई दिए। उनकी पहचान करने के प्रयास पुलिस कर रही है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टि में प्रॉपर्टी के विवाद में हत्या की आशंका लग रही है। पुलिस कई पहलुओं पर अपनी जांच को आगे बढ़ाने में जुट गई है। नितिन फ्लैट में अकेला रहता था। उसके तीन फ्लैट और हैं जो किराए पर दिए हुए हैं। नितिन का वीरभद्र रोड पर कैफे है। फिलहाल पता चला है कि नितिन को चार गोलियां लगी हैं।
 


संबंधित आलेख: