• Home
  • News
  • Uttarakhand: Shooting of Akshay Kumar and Rakul Preet Singh's upcoming film Ratsasan started in the plains of Uttarakhand, Mayank Tiwari of Uttarakhand is the line producer of the film.

उत्तराखंड:खिलाड़ी अक्षय कुमार और रकुल प्रीत सिंह की आगामी फिल्म रत्सासन की शूटिंग उत्तराखंड की वादियों में हुई शुरू,उत्तराखंड के मयंक तिवारी है फ़िल्म के लाइन प्रोड्यूसर

editor
  • Kanchan Verma
  • February 01, 2022 02:02 PM
Uttarakhand: Shooting of Akshay Kumar and Rakul Preet Singh's upcoming film Ratsasan started in the plains of Uttarakhand, Mayank Tiwari of Uttarakhand is the line producer of the film.

खिलाड़ियों के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म रत्सासन के लिए उत्तराखंड पहुंचे है। इस फ़िल्म में उनके साथ रकुल प्रीत सिंह भी है। इस फ़िल्म की खास बात ये है कि उत्तराखंड के देहरादून निवासी मयंक तिवारी फ़िल्म के लाइन प्रोड्यूसर है।फ़िल्म के अंतिम भाग की शूटिंग उत्तराखंड में हो रही है। इम्प्रेशन ग्रुप के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म के निर्माता वासु भगवानी है। रत्सासन दक्षिण भारत की फ़िल्म का रीमेक है,इसमें अक्षय कुमार पुलिस अधिकारी का किरदार निभाते नजर आएंगे। ये एक एक्शन,थ्रिलर,सस्पेंस फ़िल्म है।


उत्तराखंड की वादियों में शूट हों रही फिल्म रत्सासन में स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया गया है। फिल्म के लिए करीब 200 लोगों का यूनिट पहुंच चुका है। फिल्म की टीम और सभी ऐक्टर्स के लिए मसूरी के फाइव स्टार सवॉय होटल, जेपी रेजीडेंसी मनोर, जेडब्ल्यू मैरियट और कसमंडा होटल में कमरे बुक कराए गए हैं। मयंक तिवारी ने बताया कि फिल्म की शूटिंग में स्थानीय कलाकार और कई स्कूली बच्चे भी शामिल हो रहे हैं। इससे पहले फिल्म के काफी शूटिंग हाल ही में लंदन में पूरी की गई है। शूटिंग के समय कोविड गाइडलाइन का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।


संबंधित आलेख: