• Home
  • News
  • Uttarakhand Silver Jubilee Festival: A grand parade was held in Dehradun! Police officers, employees, and dignitaries were honored.

उत्तराखण्ड रजत जयंती महोत्सवः देहरादून में रैतिक परेड का भव्य आयोजन! पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों और विभूतियों को किया गया सम्मानित

editor
  • Awaaz Desk
  • November 07, 2025 09:11 AM
Uttarakhand Silver Jubilee Festival: A grand parade was held in Dehradun! Police officers, employees, and dignitaries were honored.

देहरादून। राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर रजत जयंती महोत्सव के तहत आज राजधानी देहरादून में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस के तमाम अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इससे पहले राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में शिरकत की। सीएम धामी ने कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया। साथ ही महान विभूतियों को भी सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्यों के लिए विभूतियों को उत्तराखंड गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में निशानेबाज जसपाल राणा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा उद्यमी देव रतूड़ी को उत्तराखंड गौरव पुरस्कार दिया गया। स्वर्गीय टॉम आल्टर को मरणोपरांत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया, उनके बेटे जिमी आल्टर ने यह पुरस्कार लिया। स्व. सुशीला कॉलोनी, स्व. गौरा देवी, भूवैज्ञानिक रहे स्व. प्रणव वल्दिया, स्व. तीलू रौतेली और स्व. शैलेश मटियानी को भी मरणोपरांत उत्तराखंड गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर पुलिस विभाग में तमाम अधिकारी और पुलिसकर्मियों को उनके सराहनीय सेवा के लिए सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया। आईजी कुमाऊं ऋद्धिम अग्रवाल,देहरादून एसएसपी अजय सिंह, आईपीएस श्वेता चौबे, सरिता डोभाल समेत के अधिकारियों को सम्मानित किया गया है।


संबंधित आलेख: