• Home
  • News
  • Uttarakhand: Sitarganj Police revealed the robbery in 7 hours! Three accused arrested

उत्तराखण्डः सितारगंज पुलिस ने 7 घंटे में किया लूटकाण्ड का खुलासा! तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

editor
  • Awaaz Desk
  • February 24, 2024 12:02 PM
Uttarakhand: Sitarganj Police revealed the robbery in 7 hours! Three accused arrested

सितारगंज। सितारगंज कोतवाली पुलिस ने एनएच 74 पर मकबरा फॉर्म के पास हुई लूट का 7 घंटे में खुलासा कर दिया है। बता दें कि बीते 23 फरवरी को महेंद्र सिंह निवासी अजीतपुर ने सितारगंज कोतवाली में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि वह सिडकुल से ड्यूटी कर अपने घर अजीतपुर लौट रहा था तभी मकबरा फॉर्म के पास पीछे से ओमनी कार से आए 3 लोगों ने उसके साथ मारपीट कर लूट की जिसमें 10000 नगदी समेत एक मोबाइल फोन और अन्य कागज लूट लिए। वहीं सितारगंज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू की। साथ ही सितारगंज पुलिस की तत्परता के चलते 7 घंटे में टीम ने लूट करने वाले 3 आरोपियों को एनएच 74 पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने जानकारी देते हुऐ बताया है कि घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। वही तीनों टीमों की कड़ी मेहनत के बाद 7 घंटे में लूट का खुलासा किया गया है। लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया गया है। लूट के खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी मंजूनाथ टीसी के द्वारा 2000 के इनाम की घोषणा की गई है।


संबंधित आलेख: