• Home
  • News
  • Uttarakhand: Snowfall in the mountains increased the chill! Kedarnagri wore a white sheet

उत्तराखण्डः पहाड़ों की बर्फबारी ने बढ़ाई ठिठुरन! केदारनगरी ने ओढ़ी सफेद चादर

  • Awaaz Desk
  • December 24, 2024 10:12 AM
Uttarakhand: Snowfall in the mountains increased the chill! Kedarnagri wore a white sheet

रुद्रप्रयाग। सोमवार सुबह से ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी तो निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है। केदारनाथ धाम में डेढ़ फीट से अधिक तक बर्फ जम चुकी है। पूरी केदारनगरी ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ दी है। बर्फबारी के कारण केदारनाथ धाम में चल रहे सभी प्रकार के पुनर्निर्माण कार्यों पर रोक लग गई है। धाम में चारों ओर अब सिर्फ बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है। दो दिनों से प्रकृति बर्फबारी के रूप में बाबा केदार का श्रृंगार कर रही है। पहाड़ों में सीजन की दूसरी बर्फबारी जमकर हुई है। खासकर केदारनाथ धाम में तो जमकर बर्फबारी हो रही है। केदारनगरी पूरी तरह बर्फ की सफेद चादर से लिपट गई है। धाम में चारो ओर सिर्फ बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है। धाम में स्थित घरों की छतों पर भी बर्फ की मोटी सफेद चादर जमी हुई है। बर्फबारी के कारण केदारनाथ धाम में चल रहे सभी प्रकार के पुनर्निर्माण कार्य फिलहाल बंद कर दिये गये हैं। यहां ठहरे मजदूर बर्फबारी बंद होने का इंतजार कर रहे हैं।


संबंधित आलेख: