उत्तराखण्ड विशेषः बारिश का कहर, हर तरफ तबाही का मंजर! नदी-नाले उफान पर, कहीं बहे पुल तो कहीं भूस्खलन से रोकी सांसे
देहरादून। उत्तराखण्ड में बारिश के चलते हर तरफ तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। बारिश के चलते जहां नदिया उफान पर हैं वहीं भूस्खलन ने खासी मुश्किलें बढ़ाई हैं। जहां नदी-नालों के उफान से पुल और सड़कें बह रही हैं तो वहीं भूस्खलन से लगातार मार्ग अवरूद्ध हो रहे हैं। कुछ जगहों पर यात्री आधे रास्ते में फंसे पड़े हैं तो कुछ जगहों पर लोग जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर हो रहे हैं।

भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे सहित कई सड़कें बंद हो गईं हैं। सड़कें बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैफिक जाम से निजात को पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया है। बंद सड़कों की वजह से लोगों को कई घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। भिलंगना ब्लॉक में बारिश से बालगंगा और धर्मगंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। इससे बूढ़ाकेदार और आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना है।

उधर मौसम विभाग ने बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले के लिए आज कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक संवेदनशील इलाकों में हल्का भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण कहीं कहीं सड़कोंए राजमार्गों में अवरोधए कटावए पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं कहीं नालों ओर नदियों में जल स्तर की वृद्धि की संभावना है।
