• Home
  • News
  • Uttarakhand: Speed-related tragedy strikes the hills once again! A vehicle plunged into the Tons River after falling down a deep gorge; villagers and the police carried out a rescue operation, saving the lives of three people.

उत्तराखण्डः पहाड़ में फिर रफ्तार का कहर! गहरी खाई से होते हुए टोंस नदी में गिरा वाहन, ग्रामीणों और पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई तीन लोगों की जान

editor
  • Awaaz Desk
  • November 26, 2026 12:11 PM
Uttarakhand: Speed-related tragedy strikes the hills once again! A vehicle plunged into the Tons River after falling down a deep gorge; villagers and the police carried out a rescue operation, saving the lives of three people.

कालसी। कालसी-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर धमोग के निकट एक सवारी वाहन अनियंत्रित होकर सीधे टोंस नदी में जा गिरा। इस भीषण सड़क हादसे में दो वर्षीय मासूम बच्ची और एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वाहन हिमाचल प्रदेश के नेरूआ से सवारियां लेकर विकासनगर की ओर आ रहा था। वाहन में चालक समेत कुल छह लोग सवार थे, जो सभी नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं। धमोग के पास पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी गहरी खाई से होते हुए टोंस नदी में समा गई। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना तत्काल पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को नदी से बाहर निकालकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गयाए जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
 


संबंधित आलेख: