• Home
  • News
  • Uttarakhand: SSP inspected Rudrapur police station! Arrangements were closely examined

उत्तराखण्डः एसएसपी ने किया रुद्रपुर कोतवाली का निरीक्षण! बारीकी से परखीं व्यवस्थाएं

editor
  • Awaaz Desk
  • March 26, 2025 10:03 AM
Uttarakhand: SSP inspected Rudrapur police station! Arrangements were closely examined

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जिले के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने आज रुद्रपुर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों, शस्त्रागार, मालखाने और हवालात की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने कोतवाली के अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुधारों पर जोर दिया। एसपी सिटी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने लंबित मामलों की समीक्षा की और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार किया जाए और शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। कोतवाली में स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। इस मौके पर संबंधित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। एसएसपी ने सभी को ईमानदारी और निष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन करने की हिदायत दी, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था बनी रहे और आम जनता को बेहतर पुलिस सेवा मिल सके।
 


संबंधित आलेख: