• Home
  • News
  • Uttarakhand: SSP takes a stern stance on the murder of a youth in Rudrapur; Transit Camp Station Officer (SO) and Awas Vikas Outpost in-charge removed.

उत्तराखण्डः रुद्रपुर में युवक की हत्या पर एसएसपी का सख्त रुख! ट्रांजिट कैंप एसओ और आवास विकास चौकी प्रभारी को हटाया

editor
  • Awaaz Desk
  • November 15, 2026 09:11 AM
 Uttarakhand: SSP takes a stern stance on the murder of a youth in Rudrapur; Transit Camp Station Officer (SO) and Awas Vikas Outpost in-charge removed.

रुद्रपुर। रुद्रपुर जिला अस्पताल में चाकू मारकर युवक की हत्या के मामले में एसएसपी अजय गणपति ने बड़ा एक्शन लेते हुए एसओ ट्रांजिट कैंप धरमवीर सोलंकी और आवास विकास चौकी इंचार्ज प्रकाश चंद्र को हटाते हुए नई तैनाती दी है। इसके साथ ही ट्रांजिट कैंप एसओ की जिम्मेदारी रमेश तनवार को सौंपी गई है और आवास विकास चौकी की कमान पवन जोशी को सौंपी गई है। एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश के तहत दो निरीक्षक और दो उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी तबादला सूची के अनुसार, कोतवाली ट्रांजिट कैंप के प्रभारी निरीक्षक धरमवीर सोलंकी को अब प्रभारी एएनटीएफ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, पुलिस लाइन रुद्रपुर में तैनात निरीक्षक रमेश तनवार को कोतवाली ट्रांजिट कैंप का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, कोतवाली ट्रांजिट कैंप अंतर्गत चौकी आवास विकास के प्रभारी उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र को कोतवाली किच्छा की चौकी दरऊ का नया प्रभारी बनाया गया है। जबकि, चौकी दरऊ के प्रभारी उपनिरीक्षक पवन जोशी को स्थानांतरित कर कोतवाली ट्रांजिट कैंप की चौकी आवास विकास का प्रभारी नियुक्त किया गया है। एसएसपी अजय गणपति ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश दिए हैं। 


संबंधित आलेख: