उत्तराखण्डः धूमधाम से मनाया जा रहा राज्य स्थापना दिवस! राज्यपाल गुरमीत सिंह ने ली परेड की सलामी, सीडीएस जनरल अनिल चौहान भी पहुंचे दून
देहरादून। उत्तराखंड राज्य का 25 वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान राजधानी देहरादून की पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड गुरमीत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और भव्य परेड की सलामी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम मंत्री, विधायक व राज्य आंदोलनकारी मौजूद रहे। इस मौके पर भारतीय सेना के सीडीएस जनरल अनिल चौहान भी देहरादून पहुंचे और उन्हें उत्तराखंड रत्न से भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उत्तराखंड वासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी और वीडियो संदेश के माध्यम से प्रदेश वासियों और उत्तराखंड में आने वाले पर्यटकों को अपना विशेष संदेश भी दिया। कार्यक्रम के दौरान सराहनीय सेवा देने वाले राज्य कर्मियों और सेवा निवृत कर्मियों को सम्मानित किया गया। वहीं उत्तराखंड पुलिस के साहसिक प्रदर्शन भी कार्यक्रम का हिस्सा बने, जिन्हें लोगों ने खूब साराह।