• Home
  • News
  • Uttarakhand: Sultanpur Patti Chowki again in headlines! Police openly beat the complainants, video goes viral

Uttarakhand: फिर सुर्खियों में आई सुल्तानपुर पट्टी चौकी! पुलिस ने खुलेआम फरियादियों को पीटा, वीडियो वायरल

editor
  • Awaaz Desk
  • February 06, 2024 07:02 AM
Uttarakhand: Sultanpur Patti Chowki again in headlines! Police openly beat the complainants, video goes viral

बाजपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के सुल्तानपुर पट्टी चौकी का एक वीडियो सामने आया है, जिसने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में पुलिस लोगों के साथ बुरी तरह मारपीट कर रही है। बता दे कि सुल्तानपुर पट्टी चौकी क्षेत्र अवैध खनन को लेकर काफी विवादों में रहता हैं। ताजे मामले के मुताबिक यहां खनन क्षेत्र में दो गुटों में विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि लाठी डंडे निकल आए। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह विवाद कोसी नदी से वाहन में उपखनिज भरने को लेकर दो पक्षों में हुआ है। मारपीट के बाद दोनों पक्ष सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में चौकी परिसर में दोबारा भिड़ गए। जिसमें दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर घायल हो गए। इसी बीच पुलिस की गुंडई भी सामने आई। किसी ने पूरे घटनाक्रम को अपने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में देखा जा रहा है कि पुलिस सरेआम लात-घूंसों से लोगों की पिटाई कर रही है। पुलिस की मारपीट वाली वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और कार्यवाही करने में जुट गयी। काशीपुर एसपी अभय सिंह ने बताया की सुल्तानपुर पट्टी चौकी के शिवनगर वार्ड 2 में अमर सिंह और शक्ति सिंह दोनों पडोसी हैं दोनों पक्ष में पुरानी मुकदमे बाजी है जिसके बाद दोनों परिवार में विवाद की स्थिति बनी रहती है। इसी बीच दोनों पक्ष एक खनन घाट पर काम कर रहे थे तभी मारपीट हो गयी। बताया कि चौकी इंचार्ज को  तत्काल हिदायत दी गयी कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करें।


संबंधित आलेख: