• Home
  • News
  • Uttarakhand: Take another hit of inflation, now traveling in buses has become more expensive, see the surprise, the transport minister was unknown, media told that the fare is expensive

उत्तराखंड: लीजिये महंगाई की एक और मार,अब बसों में सफर करना हुआ और महंगा,हैरानी देखिए परिवहन मंत्री थे अंजान,मीडिया ने बताई किराया महंगा होने की बात

editor
  • Kanchan Verma
  • July 18, 2022 11:07 AM
Uttarakhand: Take another hit of inflation, now traveling in buses has become more expensive, see the surprise, the transport minister was unknown, media told that the fare is expensive

बढ़ती महंगाई के बीच उत्तराखंड में अब परिवहन निगम ने भी यात्री किराए में बढ़ोतरी कर दी है। प्रदेश में यात्री वाहनों के किराए में बढ़ोतरी से लोगों को अब दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार के इस फैसले से जनता को महंगाई के इस दौर में और अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। 

 सार्वजनिक परिवहन के किराए को लेकर लोग पहले से ही काफी परेशान थे। परिवहन विभाग के इस फैसले पर परिवहन मंत्री ने हालांकि अनभिग्यता जताई है और कहा कि अभी स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से केवल अध्ययन के बाद बढ़ोतरी पर निर्णय लिया गया है लेकिन अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री लेंगे।


इस पूरे मामले में परिवहन मंत्री चंदन रामदास इस कदर अनजान दिखे कि उन्होंने यहां तक कह दिया कि किराए में बढ़ोतरी के फैसले की जानकारी भी उन्हें मीडिया से ही मिली है। यानी वह यह बात मानते हैं कि अधिकारियों से उनका कोई तालमेल नहीं है और विभाग में लिए जाने वाले फैसलों की मंत्री को कोई जानकारी नहीं दी जाती। इससे भी बड़ी बात यह है कि विभाग के अधिकारियों ने मंत्री की बात को सिरे से नकारते हुए स्पष्ट कर दिया कि स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से जो फैसला लिया गया है यह कोई सिफारिश नहीं है बल्कि यह फैसला लागू हो चुका है। यानी जो बढ़े हुए दाम तय किए गए हैं अब उसी हिसाब से लोगों को सार्वजनिक परिवहन में किराया भुगतान करना होगा।


संबंधित आलेख: