• Home
  • News
  • Uttarakhand: Tapbaaz gang busted in Badrinath Dham! Used to cross passengers' luggage by diverting attention, police arrested eight

Uttarakhand: बदरीनाथ धाम में टप्पेबाज गिरोह का पर्दाफाश! ध्यान भटकाकर यात्रियों का सामान करते थे पार, पुलिस ने आठ को किया गिरफ्तार

editor
  • Awaaz Desk
  • May 17, 2024 05:05 AM
Uttarakhand: Tapbaaz gang busted in Badrinath Dham! Used to cross passengers' luggage by diverting attention, police arrested eight

चमोली। बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं का ध्यान भटका कर यात्रियों का सामान चोरी करने के आरोप में पुलिस ने आठ टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का गिरोह है। गिरफ्तार लोगों से पुलिस ने सामग्री भी बरामद की है। एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को खबर मिली कि बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सामान चोरी करने वाले गिरोह पहुंच गया है। सूचना पर बद्रीनाथ थाना पुलिस ने सादे कपड़ों में आम यात्री बनाकर तप्त कुंड में गस्त करते हुए शातिर गैंग के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष नवनीत भंडारी ने बताया कि यह सभी गोंडा उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 1 लाख 55 हजार की नगदी और 7 कीमती मोबाइल बरामद किए गए हैं। पीड़ित व्यक्ति का सामान वापस मिलने से उन्होंने चमोली पुलिस का आभार जताया। 


संबंधित आलेख: