• Home
  • News
  • Uttarakhand: Teacher attacked while on duty! Death before reaching hospital, wave of mourning in the department

Uttarakhand: ड्यूटी के दौरान शिक्षिका को पड़ा अटैक! अस्पताल पहुंचने से पहले मौत, महकमे में शोक की लहर

editor
  • Awaaz Desk
  • February 07, 2024 07:02 AM
Uttarakhand: Teacher attacked while on duty! Death before reaching hospital, wave of mourning in the department

देवप्रयाग। देवप्रयाग के राजस्व क्षेत्र हिसरियाखाल से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां प्राथमिक विद्यालय त्यूड़ी में तैनात शिक्षिका की अचानक तबीयत खराब हो गई। गंभीर हालत में उसे बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती करवाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मूल रूप से रुड़की के राजेंद्र नगर निवासी रेनू (49) प्राथमिक विद्यालय त्यूड़ी में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। वह परिवार समेत देवप्रयाग तहसील क्षेत्र रह रही थी। सोमवार को वह स्कूल पहुंचीं। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जिस पर परिजन उन्हें बेस अस्पताल श्रीनगर लेकर पहुंचे। कोतवाली निरीक्षक श्रीनगर सतवीर बिष्ट ने बताया कि अस्पताल से शिक्षिका की मौत की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।  


संबंधित आलेख: