उत्तराखण्डः भाजपा की सभी सात मोर्चों की टीमें घोषित! 268 नेताओं को सौंपी गई नई जिम्मेदारिया, लिस्ट हुई सार्वजनिक
देहरादून। भाजपा ने अपने सभी सात मोर्चों की टीमों की घोषणा कर दी है। इन मोर्चों में 268 लोगों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गयी है, जिनमें महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा में पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।














