• Home
  • News
  • Uttarakhand: Tensions flared up again late at night during the Kichha civic body elections! A Congress candidate raised concerns regarding six ballot boxes kept in the strong room, leading to a heated exchange with the police.

उत्तराखण्डः किच्छा निकाय चुनाव में देर रात फिर गरमाया माहौल! स्ट्रांग रूम में रखी छह मतपेटियों पर कांग्रेस प्रत्याशी ने जताई आशंका, पुलिस से नोकझोंक

editor
  • Awaaz Desk
  • September 23, 2026 06:09 AM
Uttarakhand: Tensions flared up again late at night during the Kichha civic body elections! A Congress candidate raised concerns regarding six ballot boxes kept in the strong room, leading to a heated exchange with the police.

किच्छा। किच्छा नगर पालिका चुनाव के बीच मंगलवार दोपहर बाद शुरू हुआ विवाद देर रात तक जारी रहा। मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखे जाने की प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह ने गंभीर सवाल उठाते हुए प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस उन्हें स्ट्रांग रूम परिसर से बाहर ले जाती दिखाई दी, जिसके बाद उनके समर्थकों में भी नाराजगी देखने को मिली। करीब रात 11 बजे से 12 बजे तक स्ट्रांग रूम के बाहर गहमागहमी बनी रही। कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि स्ट्रांग रूम में रखी गई छह मतपेटियों को बदले जाने की आशंका है। उन्होंने दावा किया कि जिन मतपेटियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं, उनमें कथित तौर पर ‘जग्गू’ नाम पर दोहरी मोहर लगाए जाने की बात सामने आई है। राजेश प्रताप सिंह ने निर्वाचन आयोग से पूरे मामले का संज्ञान लेने और मतपेटियों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराने की मांग की। उनका कहना था कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बेहद जरूरी है और मतपेटियों को सुरक्षित रखने की प्रक्रिया को लेकर किसी भी तरह की आशंका को दूर किया जाना चाहिए। कांग्रेस प्रत्याशी ने यह भी सवाल उठाया कि प्रत्याशी के हस्ताक्षर के बिना मतपेटियों को पूरी तरह सुरक्षित मानने की प्रक्रिया पर स्पष्टता जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से स्ट्रांग रूम की निगरानी और मतपेटियों को जमा करने की पूरी प्रक्रिया की जांच कराने की मांग की। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से भी मामले का संज्ञान लेने की अपील की। इधर हंगामे की जानकारी मिलने के बाद रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी देर रात मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी मतपेटियों को लेकर उठाए जा रहे सवालों का समर्थन किया और प्रशासन से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। ठुकराल ने छह मतपेटियों को लेकर सवाल उठाते हुए तत्काल मतगणना कराए जाने की बात कही। उन्होंने दावा किया कि यदि तत्काल मतगणना कराई जाए तो कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह के पक्ष में परिणाम सामने आएगा। 


संबंधित आलेख: