• Home
  • News
  • Uttarakhand: The body of a youth missing for three days was found in the forest in Bageshwar! Chaos erupts in Anna village.

उत्तराखण्डः बागेश्वर में तीन दिन से लापता युवक का शव जंगल में मिला! अंणा गांव में मचा कोहराम

editor
  • Awaaz Desk
  • November 19, 2025 05:11 PM
Uttarakhand: The body of a youth missing for three days was found in the forest in Bageshwar! Chaos erupts in Anna village.

बागेश्वर। गरुड़ ब्लॉक के अंणा गांव में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब जंगल में लोगों ने एक युवक का शव देखा। गाय-बकरियां चरा रहे ग्रामीणों ने शव देखकर तुरंत गांव में सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पहचान की तो शव लक्की कुमार पुत्र हरीश राम निवासी अंणा गांव का निकला। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली बैजनाथ पुलिस और राजस्व पुलिस के साथ नायब तहसीलदार भूपाल गिरी और राजस्व उपनिरीक्षक रेनू भंडारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेजा। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा रही और मामले को लेकर तरह.तरह की चर्चाएं हुईं। मृतक के पिता हरीश राम ने बताया कि उनका पुत्र तीन दिन पहले एक बारात में पचना गया था। साथ गए सभी बच्चे घर लौट आए, लेकिन लक्की नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अब उसका शव जंगल में मिलने से घर में मातम का माहौल है।


संबंधित आलेख: