• Home
  • News
  • Uttarakhand: The Chief Justice of Nainital High Court received a grand welcome with a full court reference! The focus will be on judicial quality and timely justice.

उत्तराखण्डः नैनीताल हाईकोर्ट में फुल कोर्ट रिफ्रेंस के साथ मुख्य न्यायाधीश का भव्य स्वागत! न्यायिक गुणवत्ता और समयबद्ध न्याय पर रहेगा फोकस

  • Awaaz Desk
  • February 09, 2026 08:02 AM
Uttarakhand: The Chief Justice of Nainital High Court received a grand welcome with a full court reference! The focus will be on judicial quality and timely justice.

नैनीताल। उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में शीतकालीन अवकाश खत्म होने के बाद आज मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता ने फुल कोर्ट रिफ्रेंस के साथ ही स्वागत समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश का न्यायमूर्ति मनोज तिवारी, न्यायमूर्ति रवींद्र मैथानी, न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति आलोक मेहर, न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय, न्यायमूर्ति शिद्धार्थ साह सहित रजिस्ट्रार जनरल व उच्च न्यायालय बार के अध्यक्ष सहित सभी न्यायमूर्तियों व न्यायालय में मौजूद अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। नैनीताल उच्च न्यायालय पहुंचे मनोज कुमार गुप्ता ने मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कि कहा कि समय पर सभी वादों का निस्तारण किया जाएगा और न्यायिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा। वहीं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश के कार्यभार ग्रहण करने के बाद लंबित पड़े केसों की सुनवाई में तेजी आने के साथ ही लोगों को न्याय मिल सकेगा।


संबंधित आलेख: