• Home
  • News
  • Uttarakhand: The crowd gathered on the last farewell of the martyr! The village resonated with the slogans of Praveen Singh Amar Rahe, every eye became moist due to the screams of the relatives

उत्तराखण्डः शहीद की अंतिम विदाई पर उमड़ा जनसैलाब! प्रवीण सिंह अमर रहे के नारों से गूंजा गांव, परिजनों की चीख-पुकार से हर आंख हुई नम

editor
  • Awaaz Desk
  • June 04, 2022 11:06 AM
Uttarakhand: The crowd gathered on the last farewell of the martyr! The village resonated with the slogans of Praveen Singh Amar Rahe, every eye became moist due to the screams of the relatives

देहरादून। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकी हमले के दौरान शहीद हुए टिहरी गढ़वाल के भिलंगना ब्लाक के पुंडोली गांव निवासी प्रवीण सिंह गुसाईं का पार्थिव शरीर आज गांव पहुंचा। इस दौरान परिजनों में चीख-पुकार मच गयी, हर किसी ने नम आंख से उन्हें अंतिम विदाई दी। हजारों की संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे थे। इस दौरान पूरा गांव प्रवीण सिंह अमर रहे और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। 


बता दें कि बीते बृहस्पतिवार तड़के सेना को शोपियां जिले के पतितुहलान और छोटीपुरा के बीच आतंकियों के छिपे होने सूचना मिली थी। आतंकियों की धरपकड़ के लिए राष्ट्रीय राइफल की टुकड़ी ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सेना की टुकड़ी सेधाऊ बाजार पहुंची तो वहां अचानक धमाका हो गया।


धमाके में गढ़वाल राइफल के जवान प्रवीन सिंह पुत्र प्रताप सिंह घायल हो गए। इसके बाद प्रवीन को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। देर शाम उनका पार्थिव शरीर विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाया गया और आज पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।


संबंधित आलेख: