• Home
  • News
  • Uttarakhand: The doors of Gangotri Dham will be closed on 2nd November! Pilgrimage priests fixed the date and time, Mother Ganga will reach her maternal home Mukhba Mukhimath on Bhaiya Dooj.

उत्तराखण्डः 2 नवंबर को बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट! तीर्थ पुरोहितों ने तय की तिथि और मुहूर्त, भैया दूज पर अपने मायके मुखबा मुखीमठ पहुंचेगी मां गंगा

  • Awaaz Desk
  • October 11, 2024 09:10 AM
Uttarakhand: The doors of Gangotri Dham will be closed on 2nd November! Pilgrimage priests fixed the date and time, Mother Ganga will reach her maternal home Mukhba Mukhimath on Bhaiya Dooj.

उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आगामी 2 नवंबर को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जायेंगे। जिसके बाद मां गंगा अपने मायके मुखबा में श्रद्धालुओं को दर्शन देंगी। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट बंद करने की तिथि 12 अक्टूबर यानि कल तय की जाएगी। आज शुक्रवार को नवरात्रि की नवमी तिथि पर गंगोत्री रावल तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि और मुहूर्त तय किया। गंगोत्री मंदिर के सचिव सुरेश सेमवाल का कहना है कि गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट के पर्व, गोवर्धन पूजा के अभिजीत मुहूर्त पर शनिवार 2 नवंबर के दिन 12ः14 मिनट पर बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली मायके मुखबा मुखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं 3 नवंबर को भैया दूज के पावन पर्व पर मां गंगा अपने मायके मुखबा मुखीमठ पहुंचेंगे। आगामी 6 माह शीतकालीन प्रवास तक अपने मायके मुखबा में ही श्रद्धालुओं को दर्शन देंगी।


संबंधित आलेख: