• Home
  • News
  • Uttarakhand: The doors of Yamunotri Dham will close for the winter on Bhai Dooj! The date and time were decided in a meeting.

उत्तराखण्डः भाई दूज पर शीतकाल के लिए बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट! बैठक में तय हुई तिथि और मुहुर्त

editor
  • Awaaz Desk
  • October 02, 2025 07:10 AM
Uttarakhand: The doors of Yamunotri Dham will close for the winter on Bhai Dooj! The date and time were decided in a meeting.

उत्तरकाशी। आज देशभर में दशहरे का पर्व उत्साह और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। दशहरा पर्व पर मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में स्थित यमुना मंदिर में आहूत बैठक में यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि और मुहुर्त निकाला गया। बैठक में तय हुआ कि यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। आगामी 23 अक्टूबर को विधि-विधान से धन लग्न अमृत वेला पर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि विधि-विधान के साथ विशाखा नक्षत्र आयुष्मान योग धनु लग्न अमृत वेला में छह माह शीतकाल के लिए कपाट बंद होंगे। अब छह माह शीतकाल में मां यमुना के मायके खरसाली गांव में स्थित यमुना मंदिर मां यमुना के दर्शन और पूजा अर्चना की होंगे। इससे पहले सुबह मां यमुना के भाई सोमेश्वर महाराज शनिदेव की डोली यमुनोत्री धाम अपनी बहन को लेने रवाना होगी।


संबंधित आलेख: