• Home
  • News
  • Uttarakhand: The family was in trouble since 2013! Got justice in the court of Divisional Commissioner, property dealer who had defrauded lakhs returned the amount

उत्तराखण्डः 2013 से परेशान था परिवार! मण्डलायुक्त के दरबार में मिला न्याय, लाखों डकार चुके प्रॉपर्टी डीलर ने लौटाई रकम

editor
  • Awaaz Desk
  • September 24, 2023 07:09 AM
Uttarakhand: The family was in trouble since 2013! Got justice in the court of Divisional Commissioner, property dealer who had defrauded lakhs returned the amount

हल्द्वानी। विगत जनता दरबार की जनसुनवाई में आयुक्त ने फरियादी देवकी अधिकारी निवासी द्वाराहाट अल्मोडा व भूमि विक्रेता सतविंदर की समस्या के समाधान हेतु आज जनसुनवाई में बुलाया था। दोनों पक्षो को सुनने के पश्चात आयुक्त ने भूमि विक्रेता सतविंदर को एक सप्ताह के भीतर फरियादी को धनराशि का इंतजाम कर खाते में अंतरित करने को कहा था। आयुक्त कार्यालय में आये भूमि विक्रेता द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा देवकी अधिकारी के खाते में 12 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए गए है। जिस पर 2013 से परेशान फरियादी देवकी अधिकारी ने आयुक्त का धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि देवकी अधिकारी निवासी द्वारहाट ने वर्ष 2013 में सतविन्दर सिंह से ग्राम जयनगर तहसील रूद्रपुर में 1800 वर्ग फीट भूमि 12 लाख रूपये में क्रय की थी तथा धनराशि खाते में जमा की गई थी। पिछले 10 वर्षों से विक्रेता न तो 12 लाख रूपये वापस कर रहा था ना ही भूमि पर कब्जा दे रहा था। उन्होंने आयुक्त से 12 लाख की धनराशि वापस दिलाने की मांग की थी। 


संबंधित आलेख: