• Home
  • News
  • Uttarakhand: The High Court has heard the garbage pile-up in Sultanpur Patti, Udham Singh Nagar. The municipality has been ordered to end the strike and hold a meeting to restore sanitation.

उत्तराखण्डः उधम सिंह नगर के सुल्तानपुर पट्टी में कूड़े के अंबार पर हाईकोर्ट में सुनवाई! नगर पालिका को हड़ताल खत्म कर स्वच्छता व्यवस्था बहाल करने के लिए बैठक करने का आदेश

  • Awaaz Desk
  • March 12, 2026 12:03 PM
Uttarakhand: The High Court has heard the garbage pile-up in Sultanpur Patti, Udham Singh Nagar. The municipality has been ordered to end the strike and hold a meeting to restore sanitation.

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट में उधम सिंह नगर जिले के सुल्तानपुर पट्टी में पालिका कर्मियों की हड़ताल के कारण नगर में फैली गंदगी को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट की खंडपीठ ने नगर पालिका को आदेशित किया है कि कर्मचारी नेताओं की बैठक कर पर्यावरण मित्रों की न्यायोचित मांगों का जल्द से जल्द हल निकाला जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट ने एक सप्ताह बाद की तिथि नियत की है। बता दें कि उधम सिंह नगर के सुल्तानपुर पट्टी निवासी साजिद हुसैन ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कहा है कि पालिका कर्मचारियों की हड़ताल के चलते नगर में जहां-तहां कूड़े का अंबार लगा हुआ है। जिससे सड़कों और गलियों से आम जनमानस का निकलना दुभर हो गया है। वहीं गर्मियों के चलते बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है। याचिका में कोर्ट से प्रार्थना की गई है कि नगर पालिका से कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने के आदेश जारी किए जाएं, जिससे आम जनमानस को राहत मिल सके। 


संबंधित आलेख: