• Home
  • News
  • Uttarakhand: The mood of the weather is scaring! Alert regarding rain, rescue continues on Kedarnath walking route for the sixth day

उत्तराखण्डः डरा रहा मौसम का मिजाज! बारिश को लेकर अलर्ट, केदारनाथ पैदल मार्ग पर छठवें दिन भी रेस्क्यू जारी

editor
  • Awaaz Desk
  • August 06, 2024 08:08 AM
Uttarakhand: The mood of the weather is scaring! Alert regarding rain, rescue continues on Kedarnath walking route for the sixth day

रुद्रप्रयाग। उत्तराखण्ड में मौसम का मिजाज फिर से डराने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इधर कठिन विपरीत परिस्थितियों के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग से रेस्क्यू अभियान मंगलवार को छठे दिन भी जारी है। मंगलवार को करीब 150 स्थानीय लोगों को केदारनाथ से भीमबली के लिए एनडीआरएफ एव एसडीआरएफ की देखरेख में रवाना किया गया है। जंगलचट्टी से भी 161 लोगों को एनडीआरएफ चीरबासा लेकर पहुंच रही है। वहीं सोनप्रयाग में मंदाकिनी नदी पर सेना द्वारा बनाए गए पैदल पुल का निर्माण पूरा होने से भी रेस्क्यू एव राहत कार्यों में बड़ी राहत मिली है। केदारघाटी में मौसम का मिजाज सुबह 10 बजे तक ठीक नहीं हुआ है, विजिबिलिटी बाधित होने के चलते हेली सेवाओं से अब तक रेस्क्यू शुरू नहीं किया जा सका है। उधर सड़क एव पैदल मार्गों के पुनर्स्थापन का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। विभिन्न स्थानों पर पीडब्लूडी की टीम की निगरानी में पैदल यात्रा मार्गों का निर्माण शुरू हो गया है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच वाश आउट एरिया एव अन्य क्षतिग्रस्त मार्गों पर कार्य शुरू कर चुके हैं।


संबंधित आलेख: