• Home
  • News
  • Uttarakhand: The name Pushkar is also a flower and it is also a fire! Union Defense Minister Rajnath Singh praised the CM with the famous dialogue of the film Pushpa, the video is going viral

उत्तराखंड:पुष्कर नाम है फ्लॉवर भी है और फायर भी! केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ़िल्म पुष्पा के फेमस डाइलॉग से की सीएम की तारीफ,वीडियो हो रही वायरल

editor
  • Kanchan Verma
  • February 08, 2022 12:02 PM
Uttarakhand: The name Pushkar is also a flower and it is also a fire! Union Defense Minister Rajnath Singh praised the CM with the famous dialogue of the film Pushpa, the video is going viral

 इनदिनों साउथ की फ़िल्म पुष्पा के गाने सुर डाइलॉग हर जगह खूब फेमस हो रहे है। सोशल मीडिया में फ़िल्म पुष्पा छाई हुई है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी साउथ के सुपरस्टारअल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' से प्रभावित हो गए है और इसकी झलक उत्तराखंड में देखने को मिली जब केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी की तारीफ की। राजनाथ सिंह ने कहा कि 'अपना पुष्कर फ्लॉवर भी है और फायर भी, ना कभी झुकेगा, ना कभी रुकेगा।'

उत्तराखंड के गंगोलिहाट में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'आज कल फिल्म पुष्पा का नाम काफी चर्चा में है और हमारे CM का नाम पुष्कर है, लेकिन यह पुष्कर नाम सुनकर कांग्रेस के लोग समझते हैं कि ये पुष्कर तो फ्लावर है लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि अपना पुष्कर फ्लावर भी है और फायर भी, हमारा पुष्कर ना कभी झुकेगा, ना कभी रुकेगा।
इससे पहले राजथान सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की स्थिति ये है कि वो मुख्यमंत्री घोषित करने की हालत में नहीं हैं, इसलिए उन्होंने किसी नेता की घोषणा नहीं की है। उनके घर में ही आग लगी हुई है। मैं कांग्रेस के संबंध में कहना चाहूंगा कि ना इनकी कोई नीति है, ना इनकी कोई नियत और ना इनका विकास करने में कोई विश्वास है। कांग्रेस ने हमेशा देश और प्रदेश को लूटा है। हम उत्तराखंड को और नहीं झुकने दें।'


संबंधित आलेख: