• Home
  • News
  • Uttarakhand: The picture of PG College Agastyamuni is changing! MP Baluni has adopted it, students are excited about digital education

उत्तराखण्डः पीजी कालेज अगस्त्यमुनी की बदल रही तस्वीर! सांसद बलूनी ने लिया है गोद, डिजिटल शिक्षा को लेकर छात्रों में उत्साह

editor
  • Awaaz Desk
  • April 13, 2025 08:04 AM
Uttarakhand: The picture of PG College Agastyamuni is changing! MP Baluni has adopted it, students are excited about digital education

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ उपचुनाव के दौरान गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि को गोद लिया था और महाविद्यालय में तमाम सुविधाएं जुटाने की बात कही थी। जो अब धरातल पर उतरनी शुरू हो गई है। महाविद्यालय को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के साथ अन्य तमाम विकास कार्य आजकल कॉलेज में चल रहे हैं। महाविद्यालय अगस्तमुनि को गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी सबसे पहले स्मार्ट क्लास का तोहफा दिया। पिछले लंबे समय से छात्र भी स्मार्ट क्लास की मांग करते आ रहे थे जैसे ही सांसद ने महाविद्यालय को गोद लिया, सबसे पहले स्मार्ट क्लास तैयार की गयी। मौजूदा समय में पांच स्मार्ट क्लास महाविद्यालय में चल रहे हैं। लगभग 70 से 80 छात्र एक क्लास में ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं। स्मार्ट क्लास को लेकर छात्र बेहद खुश है। उनका कहना कि इससे शिक्षा में और अधिक गुणवत्ता आएगी। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अनिल बलूनी के इस प्रयास की जमकर सराहना हो रही है, खासकर डिजिटल शिक्षा के प्रति छात्रों मे खासा रुझान दिख रहा है।


संबंधित आलेख: