उत्तराखण्डः मसूरी की वादियों में गूंजे शहनाई के सुर! भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा संग लिए सात फेरे, शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल
मसूरी। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने शनिवार देर शाम अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ सात फेरे लिए। शादी समारोह में परिवार के सदस्य, कई क्रिकेटर, करीबी रिश्तेदार और चुनिंदा मेहमान शामिल हुए। शाम पांच बजे होटल में उनकी बरात निकली और सात बजे के करीब जयमाला कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस बीच शादी की तस्वीरें और वीडियोज भी सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर खासी वायरल हो रही हैं और लोग कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि कुलदीप और वंशिका की शादी मसूरी के एक लग्जरी रिजॉर्ट में हुई। वायरल हो रही तस्वीरों में कुलदीप को पारंपरिक शेरवानी पहने देखा जा सकता है, जबकि वंशिका चड्ढा भारी कढ़ाई वाले सुर्ख लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वरमाला के दौरान यह कपल एक-दूसरे को माला पहनाते हुए मुस्कुराते नजर आए। इस दौरान उनके आस-पास रिश्तेदार और दोस्त इस मौके का जश्न मनाते दिखे।
शाम 5 बजे धूमधाम से निकली बारात
शनिवार सुबह 8 बजे से विवाह कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। शाम 5 बजे धूमधाम से बारात निकली। विवाह कार्यक्रम के दौरान शाम 4 बजे साफा बांधने की रस्म अदा की गई। रात 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे संपन्न हुए। समारोह में क्रिकेट जगत की कई नामचीन हस्तियां मौजूद रहीं। इनमें युजवेंद्र चहल, रिंकू सिंह, सुरेश रैना, तिलक वर्मा, मोहम्मद कैफ और भारतीय टीम के फिल्डिंग कोच टी. दिलीप प्रमुख रूप से शामिल हुए। समारोह में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे। 17 मार्च को लखनऊ के फाइव स्टोर होटल में रिसेप्शन का कार्यक्रम होना है। इसको लेकर अब तैयारियां शुरू हो गई हैं।
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री भी पहुंचे
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री भी कुलदीप यादव को आशीर्वाद देने मसूरी पहुंचे। क्रिकेटर नीतीश राणा ने भी अपनी पत्नी संग कुलदीप-वंशिका के समारोह में शिरकत की। बता दें कि कुलदीप और वंशिका शादी के बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन भी देने वाले हैं। यह लखनऊ के एक लग्जरी होटल में 17 मार्च को आयोजित होगा। इसमें भी भारतीय क्रिकेट के कई बड़े नाम शामिल होने की उम्मीद है। रिसेप्शन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रह सकते हैं, जिनसे कुलदीप के पिता रामसिंह यादव ने मुलाकात कर निमंत्रण दिया था।